फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cloudburst: कूह मझवाड़ में बादल फटने से भारी नुकसान, बारिश से भटेड पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त

Fri, 08 Jul 2022 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)।

सार

कूह मझवाड़ में बादल फटने से पानी के तेज बहाव में गोशालाएं बह गई हैं। उधर, भारी बारिश के कारण दधोल-लदरौर सड़क पर भटेड पुल के समीप सड़क का एक हिसा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मौसम के बिगड़े मिजाज से लोगों की मुसीबत बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर सदर विधानसभा के कूह मझवाड़ में बादल फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तेज बहाव में गोशालाएं बह गई हैं। इसके साथ ही काफी नुकसान है। उधर, भारी बारिश के कारण दधोल-लदरौर सड़क पर भटेड पुल के समीप सड़क का एक हिसा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश का पानी तेज बहाव के चलते सड़क पर आ गया। इस वजह से सड़क को भारी क्षति हुई। सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इसके साथ ही पुल पर भारी मलबा पहुंच गया। लोगों को अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन

दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। भटेड पुल के समीप कार्य कर रही कंपनी द्वारा एक नई पुलिया के निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के चलते आवाजाही हेतु कंपनी द्वारा अस्थाई सड़क का निर्माण किया है। गुरुवार रात को हुई तेज बारिश के कारण वह अस्थाई सड़क पूरी तरह बह गई। जिस वजह से पानी व मलबा भी मुख्य पुल पर पहुंच गया। सड़क के बह जाने से बसें, कारें व अन्य वाहन पूरी तरह रुक गए। लोगों को पैदल मुख्य चौक तक पहुंचना पड़ा। सड़क नवीनीकरण का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव के कारण साथ लगते डंगे को भी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर रहे। क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पानी भर गया। सिर खड़ पर बेला कस्बे पर बने मटयाल पुल तक खड़ का पानी पहुंच जाने से लोगों में भय का मोहौल रहा। मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें