फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में गरीबों के लिए खुला वस्त्र बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एसडीएम कार्यालय में गरीबों की मदद के लिए वस्त्र बैंक की सुविधा शुरू की गई है। इसमें लोग अपने पुराने कपड़े गरीबों के लिए दान कर रहे हैं। वस्त्र बैंक में जाकर कोई भी गरीब अपनी आवश्यकता के अनुसार कपड़े ले सकता है। पिछले वर्ष भी यह सुविधा चलाई गई थी। इस दौरान दो हजार लोगों ने वस्त्र बैंक से गर्म कपड़े लिए थे।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप के प्रयासों से इस बार सर्दियों के लिए दोबारा से वस्त्र बैंक की सुविधा शुरू की गई है। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने चंबावासियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों में रखे पुराने कपड़ों को गरीबों को दान करने के लिए वस्त्र बैंक में जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें