सलूणी (चंबा)। कूड़ा फेंकने के मामले में रविवार को नायब तहसीलदार डीसी राणा ने सलूणी कॉलेज के पास निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी और पंचायत प्रधान को कूड़ा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत प्रधान को साइन बोर्ड लगाने और कूड़ा फेंकने वालों के चालान काटने के भी निर्देश दिए।
दो दिन पहले कॉलेज प्राचार्य मोहिंद्र सलारिया ने कूड़े की समस्या के बारे में एसडीएम चंद्रबीर सिंह को अवगत करवाया था। साथ ही उनसे मांग की थी कि वहां से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करवाई जाए। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके का जायजा लेने के निर्देश दिए। इन्हीं निर्देशों के चलते नायब तहसीलदार कॉलेज पहुंचे और निर्देश दिए।