भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। रविवार दोपहर तक करीब 350 से श्रद्धालु पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। इस बार पहली बार गुईनाला में विशेष प्रवेश द्वार का निर्माण किया है, जहां से श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। यात्रा पूरी करने के बाद वापसी भी इसी प्रवेश द्वार से होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं, वहीं पुलिस और होमगार्ड के जवान भी लगातार गश्त कर रहे हैं। एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने शेष कार्य जल्द निपटाने के आदेश दिए हैं।