फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायती राज दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 25 Apr 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य  डॉ.दिव्या गुप्ता उपायुक्त परिसर में  पौधारोपण करते
विज्ञापन
साहो (चंबा)। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कीड़ी बाजार में एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों, दुकानदारों, टैक्सी चालकों, पंचायत सदस्य और सुविधा टीम के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर कीड़ी बाजार की सफाई की, कूड़ा-कचरा हटाया और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना प्रबंधक हरीश सिंह ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। इसके बाद उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार देती है और लोकतंत्र को जड़ों से मजबूत बनाती है। इस सामूहिक प्रयास ने न केवल कीड़ी बाजार की स्थिति को बेहतर किया, बल्कि गांववासियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता की भावना को भी सशक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें