फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहरवासियों को प्रॉपर्टी के हिसाब से देना होगा हाउस टैक्स

Tue, 06 Jun 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में रहने वाले 5,180 परिवारों को अब प्रॉपर्टी के हिसाब से नगर परिषद की ओर से बढ़ाया हुआ नया हाउस टैक्स चुकाना होगा। हालांकि कुछ माह पहले नगर परिषद ने नए हाउस टैक्स को वापस लेने के साथ दोबारा सर्वे करवाने की बात कही थी लेकिन अब नगर परिषद अपने आश्वासन से मुकरते हुए नजर आ रही है। नगर परिषद ने अभी तक दोबारा से कोई सर्वे नहीं करवाया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के दायरे में रहने वाले परिवारों को अब बढ़ा हुआ नया हाउस टैक्स ही चुकाना होगा। यह हाउस टैक्स परिवारों की संपत्ति के अनुसार लगाया गया है। वर्ष 2018-19 में कंपनी की ओर से शहर के सभी घरों का सर्वे करवाया गया था। इसमें संपत्ति के मुताबिक लोगों को हाउस टैक्स लगाया गया। इस हाउस टैक्स को देख शहरवासी आगबबूला हो गए थे। रोजाना जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने लगे कि नया हाउस टैक्स वापस लिया जाए। शहरवासियों ने हाउस टैक्स के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी थी। लोगों को शांत करने के लिए नप ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की बात कही और दोबारा सर्वे करवाने का आश्वासन दिया। अब जिस तरह से हाउस टैक्स लेने को लेकर नगर परिषद ने योजना बनाई है उसके मुताबिक शहरवासियों को बढ़ा हुआ नया हाउस टैक्स हर कीमत पर चुकाना ही होगा।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहरवासियों को नया हाऊस टैक्स ही देना पड़ेगा। अगर किसी का टैक्स जमीन से ज्यादा आ रहा है तो वह नप में शिकायत करवा सकते हैं। शिकायत आने पर उसका दोबारा से सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें