फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में की जाए जांच: सुदेश ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में सीटू के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई सीटू जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने की। इस दौरान सीटू ने हाथरस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

साथ ही मामले की सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान विपिन शर्मा, लेखराज और बजोली होली यूनियन के देवी सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, बर्फी राम, एसएफआई कार्यकर्ताओं में शाहबाज, मनीषा, शिक्षा, आशा, रितेश, केवल कृष्ण और रिझु राम मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान रोष रैली भी निकाली।
संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर समाज के इस वर्ग के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया। जिला सचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके साथ ही मृतका के परिजनों को कोई भी सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मृतका के परिजनों केे सुरक्षा प्रदान की जाए।साथ ही मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने की मांग की।
उन्होंने हाथरस मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि भूमिहीनों को जमीन और घर बनाकर दिया जाए। साथ ही रोजगार और न्यूनतम वेतन सभी के लिए सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें