चंबा। जिले में मंगलवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह सैंपल 11 अक्तूबर को एकत्रित किए थे। इनमें छलाड़ा से 31 वर्षीय युवक, दो वर्षीय बच्ची, शाहपुर से 52 वर्षीय महिला और भटका गांव की 42 वर्षीय महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए लोगों को कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेट कर दिया है।
वहीं, मंगलवार को 13 लोग रिकवर भी हुए हैं। छह नए पॉजिटिव मामलों के साथ जिले में सक्रिय केसों का आंकड़ा 82 रह गया है। अभी तक जिले में 984 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। 884 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे है। हालांकि जिले में कोरोना से अभी तक 12 लोगों की मौतें को चुकी है।
सीएमओ चंबा ने बताया कि मंगलवार को चंबा में चार कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 13 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।