फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गृहकर, किराया न चुकाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेगी चुवाड़ी नगर पंचायत

Mon, 22 Dec 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
, एक माह का अल्टीमेटम, दुकानदारों और मकान मालिकों ने चार साल से नहीं किया भुगतान, 34.87 लाख रुपये का बकाया
विज्ञापन

नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति खराब, विकास कार्य हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी क्षेत्र के तहत आते 1200 मकान मालिक और 60 दुकानदार से किराया और हाउस टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे है। इस कारण नगर पंचायत की वित्तीय स्थिति गड़बड़ा गई है। नप की दुकानदारों के पास किराये की 12,69,679 और मकान मालिकों पर 22,17,311 की राशि बकाया है।
नगर पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र चाढ़क ने बताया कि दुकानों का किराया और गृहकर वसूली के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर पंचायत ने बकाया राशि का भुगतान एक माह के भीतर करने का अल्टीमेटम दिया है। समय सीमा पूरी होने तक भुगतान न होने पर संपत्ति पर दावा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और मकान मालिकों को नगर पंचायत ने कई बार मौखिक के साथ-साथ नोटिस के माध्यम से भी अवगत करवाया। लेकिन वे पैसा जमा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस कारण नगर पंचायत की 34,87,990 राशि इन दुकानदारों और मकान मालिकों के पास बकाया है। किराया और हाउस टैक्स वसूली केवल राजस्व के लिए नहीं, बल्कि नगर पंचायत की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं के संचालन के लिए भी जरूरी है। बता दें कि नगर पंचायत के तहत करीब 1400 मकान और करीब 80 तक दुकानें है। जिनसे नगर पंचायत किराया और हाउस टैक्स वसूलती है। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि एक माह के भीतर दुकानदारों और मकान मालिकों ने पैसा जमा नहीं करवाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें