फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खरोटी जातर मेले के समापन पर डाली चुराही नाटी

Wed, 06 Aug 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी की शौर पंचायत के खन्नाटू नाले में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के बाद आया मलबा।स्रो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में चार दिवसीय शीतला माता जातर मेला खरोटी बुधवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर चुराही नाटी डाली। रात को लोक गायिका भावना जरयाल ने महामाई का गुणगान किया। कार्यक्रम में विधायक डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी प्रधान विशाल कुमार ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कमेटी को 11,000 रुपये, मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए तीन लाख रुपये और खेल मैदान के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं। इसलिए इन मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। मेला कमेटी को भविष्य में उनकी तरफ से जो भी सहयोग की जरूरत होगी, वह उसे अवश्य पूरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें