फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह की फसलों को नहीं मिल रहा ठिकाना

Fri, 24 Oct 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के बागवानों और किसानों के लिए धीमी गति से चले निर्माण कार्य का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्हें अभी तक सब्जी मंडी की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के निर्माण का कार्य भंजराड़ू के समीप आना नामक जगह पर तीन साल से चला हुआ है। अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
उपमंडल चुराह में सेब और मटर की पैदावार काफी रहती है। यहां से 70 करोड़ रुपये के सेब और मटर का कारोबार किसान और बागवान करते हैं। हालात यह हैं कि किसानों को अपनी फसलें बेचने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर का रुख करना पड़ रहा है। किसान और बागवान राजेश कुमार, उत्तम चंद, वीरेंद्र सिंह, बिट्टू राम, राज कुमार और बलदेव सिंह आदि का कहना है कि इस साल सेब की फसल के दौरान भी उन्हें सब्जी मंडी की सुविधा नहीं मिल पाई है। अब मटर की फसल पर भी वही हाल है। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द सब्जी मंडी का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

वर्ष 2022 में उपमंडल चुराह में सब्जी मंडी के निर्माण के प्रयास शुरू हुए। 20 लाख रुपये की राशि सब्जी मंडी के निर्माण के लिए जारी हुई। इसके बाद टेंडर हुआ, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सुविधा किसानों को नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभाग को इस बारे में निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही सब्जी मंडी की सुविधा दी जाएगी। अंकुर ठाकुर, एसडीएम तीसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें