फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3200 करोड़ रुपये से डबललेन होगा चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग

Tue, 19 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
पीसीबी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल सिहुंता के स्थानीय विश्राम गृह में मंगलवार केे पीसीबी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिहुंता से लाहड़ू सड़क मार्ग को तार बिछाने से जो क्षति हुई है, उसके लिए सरकार ने क्षति पूर्ति के रूप में ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। जिसके तहत सड़क की मरम्मत करने के साथ-साथ सुरक्षा दीवारें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। पीसीबी अध्यक्ष ने बताया कि चंबा जोत से चुवाड़ी सड़क मार्ग को डबल लेन करने के लिए वर्ल्ड बैंक नाबार्ड ने 3200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मोतला खेल स्टेडियम बनाने के लिए प्राकलन तैयार किया जा रहा है। ऐसे में भटियात में अब चुवाड़ी के बाद सिहुंता में भी खेल स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। लिंक रोड समोट बाजार सड़क को लोनिवि के तहत लाने के निर्देेश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा समर्थित ठेकेदारों पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि उनके द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की छतें उद्घाटन से पहले की टपकने शुरू हो जाती हैं। जिसका उदाहरण उप तहसील सिहुंता का भवन है।

भाजपा चाहती है कि प्रदेश में विकास न हो इसलिए कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा देने के लिए कम गुणवत्ता वाले कार्य करवाए जा रहे हैं। मौजूदा समय भाजपा की भटियात में प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अड़ंगा पैदा कर रही है। आगामी चुनाव वर्ष 2017 में होने जा रहे हें। जिसमें प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। लिहाजा उनहोंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं निर्देश दिए हैं कि भाजपा की खामियों को लोगों तक पहुंचा कर कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत करवाएं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद महाजन, जिला परिषद सदस्य मोतला वार्ड अंकिता राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश चंद चौहान, रत्न चंद, पूर्व प्रधान सिहुंता रिंकू मैहरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें