फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरूखी के कारण नहीं पहुंचा चोपर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मौसम खराब होने से वीरवार को पांगी के लिए चॉपर की उड़ाने नहीं हो पाई। इस वजह से पांगी से चंबा, कुल्लू और चंबा से पांगी जाने वाले लोगों को निराश होना पड़ा। पांगी प्रशासन के मुताबिक अब हवाई उड़ानें मौसम पर ही निर्भर करेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पांगी में बुधवार को ऊपरी चोटियों में चार से छह इंच जबकि निचले क्षेत्रों में दो से तीन इंच तक जारी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। बर्फबारी और बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह राणा ने बताया कि मौसम की बेरुखी के चलते वीरवार को हवाई उड़ान नहीं हो पाई है। कहा कि मौसम के अनुकूल रहने के बाद ही हवाई उड़ानें हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें