फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्यता, दिलचस्पी के अनुसार करें कॅरिअर का चयन : तनु

Sat, 17 Aug 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में कार्यरत युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने युवाओं को बताया कि दसवीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी 23 विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

युवा यह जानकारी कॅरिअर गाइडेंस पुस्तक से हासिल कर सकते हैं और अपनी रुचि और योग्यता के मुताबिक फील्ड का चयन कर सकते हैं। युवाओं को कॅरिअर संबंधित असमंजस को दूर करने के लिए कॅरिअर गाइडेंस पुस्तक तैयार की गई है।
शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय में विद्यार्थियों के लिए सामूहिककाउसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया और युवाओं की काउंसलिंग भी की। उन्हें कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी गई। युवाओं ने कॅरिअर से जुड़े कुछ सवाल भी किए। कौशल विकास और बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर अक्षित कुमार, सुनील कुमार, अमृत सिंह, सुशील कुमार, कुशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें