फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों चौगानों में कारोबार बंद, खरीददार निराश होकर घर को हुए वापिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेले के मौके पर चंबा के चौगानों में सजी मार्केट को प्रशासन ने रविवार को हटा दिया है। इसके बाद खूबसूरत दिखने वाले चौगान में चारो ओर गंदगी का आलम देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से सभी चौगानों में प्रवेश के द्वारों को बंद कर दिया।
इसके साथ ही दुकानदारों को सामान बांधने के आदेश जारी कर दिए है। वहीं, दूसरी तरफ चौगान में रविवार को भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। लेकिन प्रवेश द्वारों पर पुलिस और गृहरक्षक जवान होने के चलते लोगों को लौटा दिया। 11 अगस्त तक न्यायालय से मेले को लेकर अनुमति दी। लिहाजा, सोमवार को अब चौगान पूरी तरह से खाली करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रशासन को न्यायालय से चौगान में मार्केट सजाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसके अनुसार प्रशासन ने शनिवार से ही चौगानों में कारोबार बंद करने के आदेश दुकानदारों को दिए। इसके साथ ही डोम हटाने की कवायद शुरू कर दी।
रविवार को चौगानों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। गौरतलब है कि ऐतिहासिक मिंजर मेला इस बार 28 जुलाई से चार अगस्त तक आयोजित हुआ। मेले के दौरान चारों चौगानों में अस्थायी बाजार लगे थे। प्रशासन ने चार अगस्त को मेला विधिवत संपन्न होने के बाद कुछ दिनों का समय कारोबारियों को कारोबार करने के लिए दिया। इसकी अंतिम तिथि दस अगस्त निर्धारित की गई। यह अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने चौगानों को खाली करवाना शुरू किया।
स्वतंत्रता दिवस से पहले चकाचक चौगान
चौगान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में चौगान से अस्थायी मार्केट हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। समारोह में विस उपाध्यक्ष हंसराज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि चौगानों को खाली करवाया जा रहा है। रविवार को प्रवेश द्वारों को बंद किया गया और दुकानदारों को सामान बांधने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि शनिवार देर रात को ही डोम हटाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अनुपालना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें