फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी मेडिकल कॉलेज में पटरी पर नहीं लौटी पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में छठे दिन बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस वजह से मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के भीतर लगे कूलर पानी नहीं है। खाली बोतलें लेकर तीमारदार कूलरों और नलों के पास पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आईपीएच विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज को पानी की सप्लाई दी जा रही है। मगर अस्पताल में अंदरूनी लाइन में दिक्कत के कारण यह समस्या पेश आई है।
विज्ञापन

अस्पताल के नलों में पानी की नियमित सप्लाई के लिए एक फीटर को भी तैनात किया गया है। लेकिन फीटर होने के बाद भी अस्पताल के नलों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। छह दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने से कई मरीजों के ऑपरेशन लटक गए हैं।
डेंटल ओपीडी में मरीजों के दांतो का इलाज नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा ओपीडी में जांच करवाने आने वाले मरीज भी पानी के लिए भटक रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पेयजल भंडारण टैंक खाली हो गया था। ड्ढसे भरा जा रहा है। अस्पतालों में लगे नलों में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है। जल्द ही अस्पताल के कूलरों और अन्य नलों में पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से पेयजल भंडारण टैंक में पानी की नियमित सप्लाई दी जा रही है। इसको लेकर पूरी जांच भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें