सरोल (चंबा)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कियाणी में निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष शमीम ने किया, जबकि सीएचटी आशा कुमारी भी मौजूद रहीं।
मेले में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों की ओर से तैयार किए गए आकर्षक खिलौने और मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि शमीम ने बच्चों की ओर से तैयार सामग्री का निरीक्षण कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई चीजें सीखने की रुचि विकसित होती है। मेले में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। संवाद