पांगी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में शिक्षारत विद्यार्थियों को खेल-खेल में देश समेत चंबा जिला की सामान्य जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। स्कूल में तैनात अध्यापक की अगुवाई में बच्चे स्कूल प्रांगण में खेल-खेल में अपने स्तर पर सभी विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते हैं। इनके सही उत्तर पर तालियां भी बजाई जा रही हैं। कुल मिलाकर कुलाल प्राथमिक स्कूल में बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए अध्यापक की ओर से की जा रही ये गतिविधि काबिले तारीफ मानी जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागा सराहन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान दसवीं के बच्चों को पछाड़ते हुए प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सही जवाब देकर सीएम को खुश किया। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने प्रार्थना सभाओं में न्यूज पेपर पढ़ने, सामान्य ज्ञान पढ़ाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में पांगी घाटी में स्थित प्राथमिक स्कूल कुलाल में खेल-खेल के जरिये बच्चों को सामान्य ज्ञान पढ़ाया जा रहा है।