फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती गंभीर

विज्ञापन
चंबा में चुराह के चांजू में ढांक से नीचे लुढ़कने के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चांजू में कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि, युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान चैन लाल (19) पुत्र चमारू निवासी गांव धंजलाई तहसील चुराह के रूप में हुई है। घायल युवती की पहचान रीनू (18) पुत्री चेत सिंह निवासी गांव भराड़ा तहसील चुराह के रूप में हुई है। दोनों कार में सवार होकर बडदोल-चांजू लिंक मार्ग पर जा रहे थे। कुछ दूर जाकर चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ा और कार गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। दोनों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां पर युवक ने गहरे जख्मों के कारण दम तोड़ दिया जबकि, घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। साथ ही घायल युवती का भी अस्पताल में बयान लिया। पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें