फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विकास खंड सलूणी में छाया देवी बनीं बीडीसी की अध्यक्ष

Thu, 02 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मदन ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित, लगातार तीसरा बार रहा भाजपा का परचम
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जीत का जश्न
भलेई कॉलेज को बंद करना 20 पंचायतों के विद्यार्थियों के साथ अन्याय : ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में एक बार फिर भाजपा का दबदबा कायम रहा। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर परचम लहराया।
अध्यक्ष पद पर छाया देवी और उपाध्यक्ष पद पर मदन ठाकुर निर्वाचित हुए। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तिलक राज और निशा देवी को अपेक्षाकृत कम मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे ही भाजपा समर्थित सभी बीडीसी सदस्य मतदान स्थल पर पहुंच गए थे। कांग्रेस समर्थित सदस्य करीब पौने 12 बजे पहुंचे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दोपहर करीब एक बजे परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

जीत के बाद डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि भलेई कॉलेज को बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे लगभग 20 पंचायतों के सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। कॉलेज को दोबारा शुरू करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। सलूणी में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल का निर्माण कार्य फिलहाल डंगे तक ही सीमित है लेकिन इस परियोजना को शीघ्र पूरा करवाया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष छाया देवी और उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने अपनी जीत पर सभी बीडीसी सदस्यों, भाजपा संगठन और विधायक डीएस ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें