फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जम्मू से मिंधल माता मंदिर पहुंची छड़ी यात्रा

Thu, 21 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जम्मू से मिंधल माता मंदिर पहुंची छड़ी में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। घाटी के ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े मिंधल माता धाम के लिए वर्ष 2026 की पहली छड़ी यात्रा बीते दिन जम्मू से रवाना होकर वीरवार को मिंधल माता धाम पहुंची।
विज्ञापन

इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत भक्ति और उल्लास के माहौल में हुई। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। छड़ी यात्रा जम्मू से होते हुए भद्रवाह के रास्ते पांगी पहुंच गई है। पांगी घाटी के प्रवेश द्वार पर पहुंचने के बाद यात्रा सबसे पहले लुज गांव के प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंची। यहां विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद छड़ी यात्रा किलाड़ क्षेत्र की करयास पंचायत स्थित वालीन वासनी मंदिर में पहुंची। यहां भी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां के चरणों में शीश नवाया। बताया जा रहा है कि इस वर्ष की पहली छड़ी यात्रा में 30 से 40 गाड़ियों में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सभी भक्त मिंधल माता के दर्शन के लिए इस यात्रा का हिस्सा बने हैं। लोगों में विश्वास है कि मिंधल माता के दरबार में पहुंचकर मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें