फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूणा पुल के पास कार चालक से चरस बरामद

विज्ञापन
charas recovered from car driver
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर लूणा पुल के समीप पुलिस चौकी गैहरा की टीम ने एक व्यक्ति को चरस सहित दबोचा है। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 430 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान पांडव राम गांव भड़ियादा डाकघर खुंदेल उप तहसील धरवाला, जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भरमौर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20,25 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी गैहरा की टीम ने लूणा पुल के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति कार में आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 430 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस आगामी जांच कर रही है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें