फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंदन बैंस वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य

Sun, 27 Sep 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी वार्ड चार के निवासी को मिली जिम्मेदारी, बोर्ड में क्षेत्र के अन्य लोगों को भी प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

22 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत हुआ बोर्ड का पुनर्गठन, तीन वर्ष रहेगा कार्यकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 22 सितंबर को अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया है। इसमें डलहौजी वार्ड नंबर चार निवासी चंदन बैंस पुत्र बिपिन कुमार को गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की स्वीकृति के बाद बोर्ड का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री बोर्ड के अध्यक्ष और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में मुख्य सचिव समेत 12 आधिकारिक और 54 गैर-सरकारी सदस्य शामिल किए गए हैं। बोर्ड का कार्यकाल गठन की तिथि से तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

चंदन बैंस के अलावा डलहौजी वार्ड नंबर सात से विजय कुमार और डलहौजी कैंट से अमन कुमार को भी गैर-सरकारी सदस्य बनाया गया है। बकलोह और आसपास के निचले क्षेत्रों से नरेश चंद, अशोक सिद्ध और विजय कुमार को भी बोर्ड में स्थान मिला है।
विज्ञापन

वाल्मीकि कल्याण बोर्ड का उद्देश्य समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास तथा रोजगार से जुड़े विषयों पर योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में सहयोग करना है। नियुक्ति पर चंदन बैंस ने पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें