फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काम लटकाने वाले दो ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

Sun, 27 Sep 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में करोड़ों के दो निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन

इसी सप्ताह लगेगी पेनल्टी, विभाग ने दोनों मामलों में कार्रवाई की औपचारिकताएं की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। काम लेने के बाद निर्धारित समय में निर्माण पूरा न करना अब दो ठेकेदारों को भारी पड़ने वाला है। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा ने करोड़ों रुपये के दो निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर संबंधित ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसी सप्ताह दोनों मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
इन दोनों निर्माण कार्यों को तय समयावधि में पूरा नहीं किया जा सका है। कार्यों की धीमी प्रगति और लापरवाही को लेकर विभाग को शिकायतें भी मिली हैं। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों कार्यों की प्रगति और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अब अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

विभागीय नियमों के अनुसार ठेकेदार के लिए निर्धारित समय में कार्य पूरा करना जरूरी है। इसमें देरी होने पर अनुबंध की शर्तों के तहत पेनल्टी लगाने का प्रावधान है। दोनों मामलों में आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने कहा कि दो बड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाई जाएगी। इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और इसी सप्ताह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें