फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गल्ती से खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी वजह से महिला की तबीयत खराब हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। इसमें महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था। इजिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें