चंबा। जिले में वीरवार को दो कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि तीन लोग स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव आए दोनों लोगों को आइसोलेट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार तीसा ब्लॉक के गांव नगेई निवासी 29 वर्षीय महिला और सेईकोठी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ चंबा ने इसकी पुष्टि की है।