फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमके चंबा के प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
भाला फेंक और 5000 मीटर दौड़ में झटके कांस्य पदक
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा पायदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हमीरपुर के बडू बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चंबा बहु तकनीकी कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने अपनी मेहनत के बल झंडे गाड़ दिए हैं।
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने बताया कि बडू बहुतकनीकी संस्थान में भाला फेंक प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु अनमोल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 5000 मीटर दौड़ में संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु अमनदीप ने कांस्य पदक जीता। पहाड़ी गीत की एकल प्रस्तुति की प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु नितिन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, हिंदी गजल की प्रतियोगिता में मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु तरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंबा बहुतकनीकी संस्थान से प्रशिक्षु विशाल बिजलवान, विश्वास किश्तवाड़िया, सुमित शर्मा, इशु, अभिषेक कुमार, अर्नव शर्मा, अभय चौधरी, अमनदीप, सुमित शर्मा, साजन, नीतिश, प्रियांशु, सूजल, अक्षय, रोहित, अंकिता, नंदनी, रीतिका, स्नेहा, वंशिका, रहमत अली, प्रिंस, आर्यन, प्रियांशु, सानिया, अनुष्का ठाकुर, नीतिन, कोमल भरती, शिवानी समेत संस्थान के प्रवक्ता मृकुलेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता रंजनी बडोत्रा और प्रवक्ता अमनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें