फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परमेश को दोबारा सौंपी अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। राजपूत कल्याण सभा पुखरी की त्रैमासिक बैठक शनिवार को हुई। इसमें दो साल पूरा होने के बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सहमति से दोबारा परमेश ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें वरिष्ठ उपप्रधान अशोक ठाकुर, सचिव टेक चंद, सह सचिव अभी, कोषाध्यक्ष जर्म सिंह, प्रेस सचिव संतोष कुमार, ऑडिटर भारत भूषण, मुख्य सलाहकार संतोष ठाकुर, कानूनी सलाहकार हेमराज, प्रचारक अमर नाथ मेहता, संगठन सचिव राजेंद्र हमलाल, संगठन सचिव हंसराज, सलाहकार देवी सिंह मेहता, सलाहकार ब्यासदेव, कर्म सिंह, चमारू राम, ओम प्रकाश और राज मेहता को चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजपूत समाज में आर्थिक तौर पर अपेक्षित परिवारों को सहायता और बेरोजगार बच्चों को नौकरी व व्यवस्था में सहायता के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही गरीब परिवार को सहायता राशि देने बारे में भी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें