फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग को बनाया जाए नेशनल हाईवे

Fri, 27 Dec 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग। संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा दिए जाने स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है। चंबा से भंजराडू तक मार्ग को हाईवे में तबदील करने से न केवल जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा, बल्कि इस क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। इसके बनने से चुराह पंचायत की 55 पंचायतों के बाशिंदों को भरपूर लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम और राकेश कुमार ने बताया कि चंबा के बालू से भंजराडू की मौजूदा दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। यदि इस मार्ग को हाईवे में बदल दिया जाए तो यह दूरी लगभग 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। वर्तमान में यह सफर तीन घंटे में तय होता है, जो हाईवे बनने के बाद महज दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि यह मार्ग साच पास और किलाड़ जैसे पर्यटन स्थलों को भी जोड़ता है। हाईवे बनने से इन क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। द्रमण-जोत-चंबा-कोटि-तीसा-किलाड़ मार्ग को वर्ष 2016 में नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा हुई थी। लेकिन, आज तक यह योजना केवल कागजों में ही सीमित है।
विज्ञापन

कांग्रेसी प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। शिमला जाकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री से इस मार्ग को नेशनल हाईवे में तबदील करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें