फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार शिक्षक को किया निलंबित, जानें पूरा मामला

Fri, 24 Oct 2025 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित । - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूणी क्षेत्र में युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, युवती का अभी तक सुराग नहीं मिला है। युवती 28 सितंबर से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस टीम आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद ने बताया कि निदेशालय की ओर से शिक्षक को निलंबित किया गया है। इसकी सूचना संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को भी प्रेषित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें