भारतीय सेना में चंबा की बेटी ने स्थान पाया है। सुंडला के तलोड़ी गांव की शैलजा राठौर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है।
उनके चयन के बाद समूचे इलाके में उत्साह का माहौल है। शैलजा ने दस जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला से की है।
हाल ही में उसने शिमला से बीएससी नर्सिंग की डिग्री पूरी की है। शैलजा की माता रेणु व पिता सुरेंद्र राठौर ने बताया कि शैलजा बचपन से ही सेना में जाना चाहती थी। देश सेवा का जज्बा उसमें भरा हुआ था।
शैलजा आठ फरवरी को महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय सेना में अपनी ज्वाइनिंग देंगी। शैलजा ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। शैलजा के पिता सुरेंद्र राठौर ने बताया कि उनकी बेटी ने चंबा का नाम पूरे देश और प्रदेश में रोशन किया है।