फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश में भी नहीं बुझी आग, तीसरे दिन भी उठता रहा जहरीला धुंआ

Sun, 29 Dec 2024 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र कुरांह से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में भारी बारिश के बावजूद तीसरे दिन भी दमघोटू धुआं उठता रहा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन ने इस जहरीले धुएं से जल्द निजात नहीं दिलाया तो वे डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्लास्टिक धुएं से विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर परेशानी हो रही है, और कई लोग इससे बीमार हो रहे हैं। तीन दिनों से लगातार उठता यह जानलेवा धुआं न केवल ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुका है, बल्कि पर्यावरण को भी दूषित कर हा है। अमर सिंह, प्रीतम कुमार, सुनील कुमार, निर्मल सिंह और उत्तम सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस धुएं के कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है।
पिछले तीन दिन से कूड़ा संयंत्र में लगे प्लास्टिक के ढेरों में आग भड़की हुई है। यहां से उठ रहा जहरीला धुंआ उनके घरों तक पहुंच रहा है। इससे क्षेत्र में पहले से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को और भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिनों के बाद भी प्रशासन ने कोई न तो कार्रवाई की है और न ही नगर परिषद ने स्थिति का निरीक्षण किया है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन को लोगों की सेहत से कोई फर्क नहीं पड़ता। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र कुरांह से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें