फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी अस्पताल से रैफर मरीजों की सुध लेने वाला नहीं कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी के किलाड़ में भारी बर्फबारी के बीच एक दर्जन से अधिक मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मगर प्रशासन और सरकार इनकी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ा रही है। इन मरीजों को उपचार के चंबा और कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। मगर हवाई उड़ानें नहीं होने से मरीज यहां पर ही फंसे हुए हैं। वहीं प्रशासन की बेरुखी को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

पांगीवासियों की मानें तो सरकार शेड्यूल पांगी के लिए जारी करते हैं और उड़ानें कहीं ओर करवाई जाती है। इसके अलावा कई मर्तबा तो मौसम खराब होने का हवाला देकर रद्द कर दी जाती है। यही कारण है कि कई दिनों से मरीज घाटी से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं।
पांगीवासी अनिल कुमार, संजय कुमार, दलीप सिंह, कुशल कुमार वीर सिंह, प्यार सिंह कमर सिंह, अनन्त कुमार प्रिया दत्त, अमर देई, जानकी देवी समेत स्थानीय लोगों का कहना है जनवरी का महीना पूरा जाने वाला है, घाटी के लिए एक भी हवाई उड़ान नहीं करवाई गई है। आम लोगों की तो बात दूर है मरीजों तक कि सुध नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

अगर सरकार उड़ाने नहीं करवा सकती हैं, तो क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती करे। शनिवार, रविवार को मौसम साफ होने के बावजूद भी सरकार ने कोई उड़ान नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी घाटी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। इस साल भी वहीं हाल है आजोग, धरवास, साच का तो नाम भी नहीं है कि यहां भी उड़ानें होनी है। कुछ लोग जान हथेली पर रखकर वाया जम्मू कश्मीर से होकर आवाजाही कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा सिविल अस्पताल किलाड़ से चंबा-कुल्लू के लिए मरीजों को रैफर किया गया है, उनको निकालने के लिए जल्द ही किलाड़-भुंतर-चंबा के बीच हवाई उड़ान करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जनजातीय विकास विभाग अगले तीन चार दिनों में चंबा-किलाड़ के बीच अतिरिक्त उड़ानें करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें