फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे 31 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव, नौ हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भटियात उपमंडल में 31 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव आया युवक दिल्ली से आया है। युवक 9 जून को दिल्ली से लौटा था। चंबा में प्रवेश के चलते युवक को स्थानीय प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया था।
विज्ञापन

युवक के कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। साथ ही युवक के प्राइमरी कांटेक्ट में आए पांच लोगों की सैंपलिंग की गई है। पॉजिटिव आए युवक को उपचार के लिए बालू कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है। वहीं जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 36 पहुंच गया है। इसमें नौ सक्रिय मरीज है। जबकि, 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है।
जानकारी के अनुसार कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग चंबा ने जांच के लिए 133 सैंपल भेजे थे। इसमें किहार से 19, चूड़ी से 22, तीसा 32, समोट से 54 और जिला कोविड केयर सेंटर से दो फॉलोअप सैंपल शामिल थे। इसमें से दो सैंपल तकनीकी कारणों के चलते रद्द हो गए, जबकि दो फॉलोअप सैंपल सहित 126 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार रविवार तक है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पांच में से चार सैंपल निगेटिव रहे। जबकि एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से सैंपल ले रही है। इन्हें जांच के लिए टांडा भेजा रहा है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भेजे गए 133 सैंपलों में एक सैंपल पॉजिटिव आया है। युवक के प्राइमरी कांटेक्ट में आए पांच लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजीटिव युवक को बालू कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें