घर से काम करते सरकारी कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। बेशक प्रदेश सरकार ने शनिवार को वर्क फ्रॉम होम की बात कही हो। मगर जमीनी हकीकत यही रही कि पहले दिन शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहे तो कर्मचारियों ने घर पर आराम किया। इस दौरान कोई कामकाज नहीं हो सका।
इसकी वजह यह है कि वर्क फ्रॉम होम के लिए सरकार ने कोई मैकेनिज्म ही नहीं बनाया है, जिससे कर्मचारी घर पर काम करें। इस वजह से शनिवार को जिले के ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में ताले लटके रहे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की ओर से शनिवार को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की है।
लिहाजा, सरकार ने कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए सप्ताह के पांच दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। जबकि रविवार को पहले छुट्टी रहती है। हालांकि वर्क फ्रॉम होम के दौरान कुछ विभागों के कर्मचारियों ने घर में बैठ काम कर फाइलें तैयार की और अपने अधिकारियों को भेजी। जबकि अधिकतर कर्मचारियों ने घर से कोई काम नहीं किया।