फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस गाड़ी दौड़ाने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
चंबा शहर में दो पहिया वाहन चालकों के लाइसेंस की जांच करते यातायात पुलिस प्रभारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने जिले में विशेष अभियान चलाया है। यातायात पुलिस रोजाना नाके लगाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शनिवार को यातायात पुलिस ने मुख्य बाजार में नाका लगाकर दो पहिया वाहन चालकों के लाइसेंसों की जांच की।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए। अकसर देखा जाता है कि वाहन दुर्घटना के पीछे चालक की लापरवाही सामने आती है। कई बार दुर्घटनाग्रस्त होने वाले वाहन चालक के पास लाइसेंस ही नहीं होता। ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया है।
यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा है। सड़क पर नाके लगाकर चालकों के लाइसेंस जांच जा रहे हैं। बिना लाइसेंस पकड़े जाने वाले चालकों के चालान काटकर कोर्ट में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें