खज्जियार में मतदान करने के बाद युवा।
- फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार पंचायत में 91.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मतदान किया। खज्जियार पंचायत के पांच वार्डों से एक दर्जन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
देर शाम मतदान प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों के दिलों की धुकधुकी भी बढ़ गई। चुनावी नतीजों को लेकर समर्थकाें के साथ डटे हुए थे। बताते चलें कि ग्राम पंचायत खज्जियार में प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर लोगों में उत्सुकता पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में मंगलवार को वोटिंग के अवसर पर हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित होने के दावे करता रहा।