फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुंडन की धाम खाकर घर लौट रहे व्यक्ति का फिसला पांव, मौत

Tue, 05 May 2026 09:34 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धरवाला (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक व्यक्ति की पैर फिसलने से मौत हो गई। हुआ यूं कि व्यक्ति मुंडन संस्कार की धाम खाकर लौट रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही उसका पैर फिसल गया और वो डैम में जा गिरा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहरी खाई में गिरने से लबलेश कपूर (44) पुत्र मोती राम निवासी गांव व डाकघर बकाण की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत एक हादसे के तहत खाई में गिरने से मानी जा रही है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को वह राख-गुराड़ मार्ग से होकर अपने घर की तरफ जा रहा था लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह उसे मृत अवस्था में एनएच के किनारे खाई में देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। मृतक अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही चलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें