चंबा। जिले में चार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 पहुंच गई है। जबकि, एक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुआ है।
सीएमओ चंबा ने बताया कि डलहौजी के मोती टिब्बा एयर फोर्स स्टेशन में तैनात एक 45 वर्षीय कर्मचारी और 41 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय महिला और चुवाड़ी की 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उन्होंने बताया कि इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही जरूरी उपचार भी दिया जा रहा है।