चंबा। चंबा-जम्मू-कश्मीर की सीमा पर सगोटी में पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई मोहन लाल निवासी गांव जलोन (संडोह) डाकघर बरियाड़ा तहसील कोटली जिला मंडी के रूप में हुई है। रविवार शाम को एएसआई की तबीयत खराब हो गई। चेक पोस्ट पर तैनात अन्य कर्मचारी उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सलूणी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंबा मेडिकल कॉलेज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में पुलिस की चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई की तबीयत खराब होने से मौत हुई है। पुलिस को उनके परिवार के साथ सहानुभूति है। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।