फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खीगला के समीप कार चालक से 428 ग्राम चरस पकड़ी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। बनीखेत-डलहौजी मार्ग पर सुर्खीगला के समीप पुलिस ने कार चालक को चरस सहित दबोचा है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 428 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच तेज कर दी है। आरोपी की पहचान हेमराज पुत्र चत्तर सिंह गांव चुंडी डाकघर बणंतर चुराह के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने सुर्खीगला के समीप नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बनीखेत से डलहौजी की तरफ से हेमराज गाड़ी लेकर जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया। इस दौरान गाड़ी से उक्त खेप चरस की बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें