चंबा आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यतिथि और अन्य स्टाफ।संवाद
समूहगान और स्किट प्रतियोगिता में भी रहा चंबा की टीम का दबदबा
तीन दिन तक चली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। इस दौरान जिला आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष राहुल राठौड़ मुख्यातिथि रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की टीम विजेता बनी। समूह गान में चंबा आईटीआई अव्वल रही। स्किट प्रतियोगिता चंबा ने पहला, छतराड़ी ने दूसरा और गरनोटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में चंबा ने भरमौर को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन के डबल्स में सलूणी की टीम को हराकर चंबा विजेता बना। बैडमिंटन सिंगल में चंबा की टीम ने जीत दर्ज की। यह जानकारी प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दी। विजेता रहे खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। खेल हमें अनुशासन सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया। इस दौरान आईटीआई की प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मो लिया। इससे पहले आईटीआई चंबा प्रबंधन ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।