फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के प्रवेश द्वार कटोरीबंगला बॉर्डर से स्वास्थ्य टीम हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। जिले के प्रवेश द्वार कटोरी बंगला के बैरियर से स्वास्थ्य विभाग की टीम को हटा दिया गया है। वहीं नियमों में छूट के बाद चंबा में हर रोज दो सौ से ढाई सौ लोग प्रवेश कर रहे हैं। सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ही यहां तैनात रहेगी और व्यवस्थाओं को देखेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मार्च माह में देश में कोरोना महामार के चलते लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद सो ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर प्रदेश में रोक लगा दी गई थी। इसके बाद पूरी जांच पड़ताल और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था।
अब अनलॉक फेज तहत विभिन्न चरणों के तहत प्रदेश में प्रवेश की बंदिशों को कम किया जा रहा है। इसके तहत अब सीमाओं को खोलने की कवायद शुरू हो गई। इसके तहत प्रवेश बैरियरों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों को हटाकर पुलिस कर्मियों और राजस्व विभाग के कर्मियों की ही तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों भी बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही जारी है। इसमें आपात सेवाओं वाले लोग भी शामिल हैं। रोजाना दो सौ से ढाई सौ लोग जिले में प्रवेश कर रहे हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी भटियात डॉ. सतीश फोतेदार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रवेशद्वार कटोरी बंगला से स्वास्थ्य कर्मियों को हटा दिया गया है। इन कर्मियों की सेवाएं स्वास्थ्य संस्थानों में ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें