फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पेज में पढ़ाई के साथ सुझाव भी दे सकेंगे स्कूली विद्यार्थी व अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को परीक्षा में सफलता दिलवाने के लिए अनूठी पहल की है।
विज्ञापन

वभाग की ओर से इसके लिए ‘परीक्षा मित्र’ नाम का फेसबुक पेज तैयार किया है। यह पेज सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी मुश्किलों को हल करेगा और उनकी परीक्षाओं के लिए तैयारी भी करवाएगा। इस पेज में विभाग ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हर सप्ताह विभिन्न विषयों के 15-15 मॉडल प्रश्नपत्र उत्तर सहित अपलोड किए जाएंगे।
इसके माध्यम से बच्चे परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल कर सकते हैं। विभाग के बनाए पेज की खास बात यह है कि इसमें स्कूली बच्चे और अभिभावक भी अपने सुझाव दे सकेंगे। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने बीते दिनों इसी नाम से एक लिंक भी तैयार किया था। इसे डीसी चंबा की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विभाग की ओर से अब नई व्यवस्था की गई है। इससे स्कूली बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ दिक्कतें और सुझाव भी विभाग तक पहुंच सकेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए फेसबुक पेज तैयार किया है, जो बच्चों के लिए परीक्षा के नजरिये से सहायक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें