फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा–डोडा बस फिर बंद, एक माह ही मिली सुविधा

Sun, 16 Nov 2025 03:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की परेशानी बढ़ी, फिर टैक्सी और निजी वाहनों पर निर्भर
विज्ञापन

लोगों ने उठाई बस रूट पर नियमित सेवा बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा–डोडा रूट पर सुबह 6:00 बजे चलने वाली सरकारी बस एक माह बाद अचानक बंद कर दी गई है। यह बस रोजाना डोडा जाने वालों के लिए मुख्य और भरोसेमंद साधन थी। सेवा बंद होने से यात्रियों को अब निजी वाहनों और महंगी शेयर टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
यात्रियों में शीतल कुमार, महेश कुमार, उत्तम सिंह, कुलदीप कुमार, देस राज और ज्ञान सिंह का कहना है कि बस के बिना रोज़ाना स्कूल, दफ्तर और जरूरी कामों के लिए समय पर पहुंच पाना मुश्किल हो गया है। जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बस से काफी लाभ मिलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम एक माह तक बस चलाता है उसके बाद बंद कर दी जाती है। इससे परेशानी बढ़ जाती है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बस को दोबारा शुरू किया जाए।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बस को दोबारा शुरू करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें