चंबा। पीएम श्री राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय चंबा में स्वयंसेवियों को पूर्व प्राचार्य डॉ. विपिन राठौर ने वनस्पति और जीवजंतु के बारे में जानकारी दी। शनिवार को वे बतौर स्रोत समन्वयक एनएसएस शिविर में पहुंचे।
उन्होंने बताया कि वे भूरे भालू पर शोध कर चुके हैं। जिले के लगभग सभी क्षेत्रों का उन्होंने भ्रमण किया है। ऐसे में उन्होंने जिले में पाई जाने वाली वनस्पति और वन्य जीवों के प्रजातियों के बारे में स्वयंसेवियों को बताया। इस अवसर पर सुशील शम्मी, सुशांत, संजीव, डॉ. राजेश सहगल, सूरज शाह उपस्थित रहे।