फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में लड़की के साथ हुई दरिंदगी पर चंबा में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में लड़की के साथ हुई दरिंदगी की घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय चंबा में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही लड़की के साथ घिनौनी हरकत कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में अनुसूचित जाति की लड़की हैवानियत का शिकार हुई है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने इस जघन्य अपराध में अपनी सार्थक भूमिका नहीं निभाई है।
उन्होंने बताया कि आधी रात को बंधक बनाकर बिना किसी रीति रिवाज के लावारिस की तरह मृतक का देह जलाने का मामला भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने बताया कि देश भर में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा रामभरोसे है।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल महासचिव विजय कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चंबा कपिल भूषण कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भूपिंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें