फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिट-चार में पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर क्षेत्र में निर्माणाधीन पन विद्युत परियोजना के एडिट-चार में पत्थर गिरने से एक कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप कुमार पुत्र सरन दास निवासी गांव वासंदा पंचायत गरोला के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम के समय की है। दीप कुमार को हादसे के बाद घायल अवस्था में चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भरमौर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को बीस हजार की फौरी सहायता प्रदान की गई है। जबकि परियोजना निर्माण कर रही कंपनी की ओर सभी पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि एडिट-चार में पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें