चंबा। आईटीआई चंबा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुईं। इसमें सरकारी और गैर सरकारी 8 आईटीआई के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। सदर विधायक नीरज नैयर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और सरस्वती वंदना एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कार्यक्रम की शुरुआत की।
आईटीआई चंबा में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई गरनोटा ने मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आईटीआई चंबा ने द्वितीय और आईटीआई छतराड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पहले मुख्य अतिथि सदर विधायक नीरज नैयर का आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा और खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी राहुल राठौर ने स्वागत किया।
इसके बाद, मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का तिरंगा फहराकर आगाज किया। इस अवसर पर आईटीआई चंबा की महिला प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे प्रतियोगिता में एक खास रंगत जुड़ गई। इसके साथ ही, विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें वॉलीबाल, बास्केटबाल और एथलेटिक्स के मुकाबले शामिल हैं। वॉलीबाल के पहले मैच में आईटीआई चंबा ने मां ज्वाला निजी आईटीआई को 2 अंकों से हराया। दूसरे मैच में गरनोटा आईटीआई ने आईटीआई भरमौर को 2-1 से मात दी। तीसरे मैच में आईटीआई लचोड़ी ने बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ को 33-31 से हराया, जबकि चौथे मैच में छतराड़ी ने खुशनगरी को 2-0 से हराया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा ने बट्ट आईटीआई खुशनगरी को 31-02 से हराया। दूसरे मैच में आईटीआई गरनोटा ने बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ को 50-31 से मात दी।
एथलेटिक्स में शॉटपुट प्रतियोगिता में आईटीआई लचोड़ी के बुद्धिप्रकाश ने पहला, छतराड़ी के आबिद अली ने दूसरा और खुशनगरी के नेक सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आईटीआई चंबा के वरुण कपूर, बोंखरी मोड़ के निखिल शर्मा और गरनोटा के तुषार कालिया क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में निखिल शर्मा पहले, गौरव चोपड़ा दूसरे और अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
जिलास्तरीय आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल मैच के दौरान भिड़ते आईटीआई चंबा बनाम
जिलास्तरीय आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल मैच के दौरान भिड़ते आईटीआई चंबा बनाम