फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलोगा स्कूल का कमरा गिरा, कीड़ी पंचायत में भारी बारिश से नुकसान

Thu, 14 Aug 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय चलोगा का असुर​क्षित कमरा गिरा: जागरूक पाठक
विज्ञापन
साहो (चंबा)। कीड़ी पंचायत में भारी बारिश के चलते बुधवार देर रात प्राथमिक पाठशाला चलोगा का एक कमरा गिर गया। असुरक्षित होने के कारण प्रशासन ने इस कमरे को पहले ही बंद कर दिया था। हालांकि अब इस कमरे के गिरने से अन्य कमरों को भी खतरा हो गया है। वर्तमान में स्कूल में 50 बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि स्कूल के दो अन्य दो कमरों में पढ़ाई होती है। यदि यह घटना दिन में होती तो बच्चों और स्टाफ की जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन


अभिभावकों ने कई बार स्कूल प्रशासन और विभाग को स्थिति से अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। अभिभावक मीना देवी, रचना देवी, कामनी देवी, उमा देवी, हेम राज, दीपक कुमार और संजय कुमार का कहना है कि स्कूल के बाकी कमरे भी खस्ताहाल हैं। समय रहते मरम्मत और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में और नुकसान हो सकता है। लोगों ने सरकार और शिक्षा विभाग से तुरंत मरम्मत, सुरक्षा और स्थायी हल निकालने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और स्कूल परिसर को सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें